होटल के बाहर से बाइक चोरी










होटल के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुराकर ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ,जिसमें 2 चोर बाइक चोरी करते नजर आ रहें हैं। घटना सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में कैलाश चंद्र (25) ने बताया कि मेरे भाई रमेश देवगन की अपाची बाइक सीकर में होटल रॉक स्टार के बाहर खड़ी थी। रात करीब एक बजे बाइक चोरी हो गई। सुबह देखा तो होटल के बाहर बाइक नहीं मिली।
आस-पास ढूंढने पर भी नहीं मिली। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो चोर बाइक चुराते दिखे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद कर रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

