हिरणों के शिकार को लेकर ग्रामीणों में रोष:एक को छोड़ भागे शिकारी; गिरफतारी की मांग पर अड़े वन्यप्रेमी










बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना खारी गांव में रात के समय दो हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक मृत चिंकारा मिला है। वहीं एक हिरण को शिकारी साथ ले गए। वन विभाग की टीमें शिकारी की तलाश कर रही है। वन विभाग का दावा है कि जल्द शिकारी को पकड़ लेंगे। वहीं शिकार के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश है। विभाग से जल्द आरोपी की गिरफ्तार की मांग कर रहे है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

