हाईकोर्ट में पेंडिंग भर्ती का मामला:स्वास्थ्य विभाग में अटकी है 190 पदों पर पैरामेडिकल व नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती










जिले में डेंगू और मलेरिया डंक मार रहा है। उधर स्वास्थ्य विभाग में 190 पदों पर संविदा पैरामेडिकल और नर्सिंग ऑफिसरों की भर्ती अटक गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 150 पदों पर अर्जेंट टेम्परेरी बेस पर नर्सिंग ऑफिसर की पांच सितंबर को भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए 5482 फार्म आए थे। इसी प्रकार दस एएनएम, दस फार्मासिस्ट, दस लैब टेक्नीशियन और दस ही असिस्टेंट रेडियोग्राफ की भी भर्ती होनी है। इन सभी की ऑन लाइन मैरिट जारी होनी है। लेकिन मामला हाई कोर्ट में चले जाने से भर्ती प्रक्रिया अटक गई है। दरअसल इसी साल फरवरी में 185 पदों पर संविदा पैरामेडिकल व नर्सेज की भर्ती प्रक्रिया हुई थी। इस भर्ती में कोविड काल में काम करने वाले नर्सेज को अनुभव के आधार पर प्राथमिकता से लिया जाना था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

