हनुमानगढ़ में NIA की छापेमारी, गली को किया सीज:आंतकी कनेक्शन के शक में प्लम्बर से की पूछताछ


हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एनआईए ने छापेमारी की। एनआईए ने सुबह-सुबह ही 3 चक में टेलर और प्लम्बर का काम करने वाले दो भाइयों के यहां दबिश देकर उनके पूरे परिवार से पूछताछ की। जानकार मिली है कि टेलर का काम करने वाले व्यक्ति का बेटा कहीं बाहर पढ़ता है। एनआईए ने छापेमारी के समय पूरी गली को सीज कर दिया। वहीं पूरे परिवार से पूछताछ में जुटी रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की रेड के अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी पुलिस का मूवमेंट देखी गई।


CATEGORIES
Share This