स्कूल जाते समय अज्ञात वाहन ने टीचर को मारी टक्कर










स्कूल जा रहे एक सरकारी टीचर को नादौती रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पहले नादौती अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंगापुर गवर्नमेंट अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। नादौती थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

