सेना के जवानों ने नील गाय के बच्चे को बचाया


सेना के जवानों ने कुत्तों से घिरे नील गाय के बच्चे को बचाया। जवान जैसलमेर-जोधपुर रोड स्थित एरिया में जंगल की तरफ गुजर रहे थे। इस दौरान नील गाय को घिरे देखकर बचाने दौड़े। इसके बाद जैसलमेर शहर कोतवाली को सूचना दी।

 

शहर कोतवाली के कॉन्स्टेबल कैलाश विश्नोई ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तब तब सेना के जवान नील गाय के बच्चे को हिरण का बच्चा समझ रहे थे। तब जवानों को बताया कि ये नील गाय का बच्चा है। कुत्तों के हमले से मां डरकर भाग गई होगी। भारतीय सेना के जवानों ने मासूम नील गाय के बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाकर वन विभाग को सौंपने की बात कही।


CATEGORIES
Share This