सूने मकान से चुराए जेवरात-नकदी










अजमेर में रेलवे कार्मिक के सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित अपने परिवार सहित राखी पर अपने गांव झुंझुनूं गया था। जब लौटा तो घर के ताले टूटे हुए मिले। चोर यहां से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

