सीधी भर्ती में धांधली का आरोप










अलवर के हल्दीना निवासी 56 साल के बनवारी लाल की आंखों में आंसू आ गए, जब उसे पता लगा कि उसके बेटे के 12वीं में 85 पर्सेंट अंक होते हुए भी पशु मित्र भर्ती में चयनित नहीं हुआ। जबकि 58 पर्सेंट वाले पशु मित्र चयनितों की सूची में शामिल थे। भवानीतोप स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय में बनवारी लाल अपने बेटे पूरणमल सहित करीब 100 से अधिक अन्य अभ्यर्थी पहुंचे थे। बनवारी लाल ने कहा कि जैसे-तैसे बेटे को पढ़ाया था। उम्मीद थी कि इस बार छोटी सी नौकरी मिल जाएगी। लेकिन धांधली ने सपने बिखेर दिए हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए कि अधिकारी व पहुंच वालों के लोग भर्ती किए गए हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

