साहब; प्लीज मेरी पत्नी को ढूंढ लाओ:दवाई लेने घर से निकली थी










साहब; पत्नी हमेशा की तरह डॉक्टर को दिखाने पूना से पाली निकली थी। फोन कर कहां कि पाली पहुंच गई हूं। दूसरे दिन ही फोन बंद हो गया। 15 दिनों से पाली में ढूंढ रहा हूं, थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई लेकिन कोई पता नहीं चला। इधर मेरे तीनों बच्चे मां के वियोग में रोज रोते है। उनका ध्यान रखूं या जॉब पर जाऊ या पत्नी को ढूंढ। प्लीज मेरे मदद करें, मेरी पत्नी को ढूंढ लाए। इतना कहते ही उसकी आंखों से आंसू छलकने लगे और 7 साल के बेटे को सीने से लगाकर जोर-जोर से रोने लगा। बोला पत्नी नहीं मिली तो बच्चों को कैसे पालूंगा
यह दर्द भरी कहानी पाली जिले के लांबिया (सदर थाना) हाल पूना निवासी 40 साल के मदनलाल पुत्र देवाराम की है। वह पूना में किराणे की शॉप पर जॉब करता है। 35 साल की पत्नी ममता को पेट की परेशान है। ऐसे में पिछले करीब 2 साल से उसका शिवगंज में इलाज चल रहा है। वह कई बार अकेली पूना से शिवगंज आती है और डॉक्टर को चेक करवा वापस पूना लौट जाती है। 14 अगस्त को भी वह डॉक्टर को दिखाने के लिए पूना से शिवगंज के लिए रवाना हुई। 15 अगस्त को पाली में उतरने पर उसने कॉल किया और बोली की अपने रिश्ते के भाई के साथ डॉक्टर को दिखाने जा रही है। लेकिन दूसरे दिन ही उसका फोन बंद हो गया।
SHO बोले महिला उसकी तलाश जारी है
मामले में औद्योगिक थाने के SHO उदयसिंह ने कहा कि महिला की गुमशुदगी दर्जकर ली गई है। उसकी लास्ट लोकेशन जोधपुर में आई है। फिलहाल फोन बंद आ रहा है। महिला की तलाश जारी है

