साइबर ट्रेनिंग लेने वाली स्टूडेंट्स का सम्मान










लायन क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसाइटी और जिला पुलिस कोटा शहर की ओर से कोटा शहर में स्कूलों में चलाए गए साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत बचाव के बारे में ट्रेनिंग ले चुकी 60 छात्राओं को एसपी शरद चौधरी ने सम्मानित किया। अध्यक्ष वरुण रस्सेवट ने बताया कि अभियान के तहत सरकारी स्कूल से सेमिनार में भागीदारी ले चुकी लगभग एक हजार बालिकाओं में से चयनित श्रेष्ठ 60 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

