सप्ताह में दूसरी बार आज CM जोधपुर में










मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने गृह नगर में चुनावी मोड पूरी तरह से एक्टिव कर दिया है। एक सप्ताह में ही दूसरी बार वह जोधपुर शहर में आ रहे हैं। परिवार शाम 4:00 बजे में राजकीय उम्मेद स्टेडियम में हो रहे शहरी ओलंपिक खेलों का जायजा लेंगे। शाम 7:00 बजे जय नारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल के नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम समय रह गया है ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले वे सभी प्रोजेक्ट जो बजट घोषणा में शामिल थे उनके लोकार्पण और शिलान्यास का दौर तेज कर दिया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

