शराब की दुकान का वीडियो बनाया तो पीटा










प्रदेश में आठ बजे बाद शराब की दुकान बंद रखने का नियम है लेकिन इसकी पालना बहुत कम हो रही है। ऐसी ही एक दुकान उदासर में है, जहां रात आठ बजे बाद खुली दुकान का वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया। कुछ लोगों ने मिलकर न सिर्फ उसकी पिटाई कर दी, बल्कि बाइक भी तोड़ दी। अब जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

