विवाहिता से दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल की धमकी:










उदयपुर के अंबामाता पुलिस थाने में एक विवाहिता से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी सज्जन नगर निवासी इमरान अली पिता जाकिर हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से आरोपी से परिचित थी और फोन पर उसकी कभी-कभार आरोपी से बात होती थी।
आरोपी ने हाल ही उसे धोखे से प्रतापनगर स्थित एक मकान में बुलाया और वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। जिन्हें वायरल करने की हमेशा धमकी देता रहता है। मिलने के लिए बार-बार दबाव बनाता है। मना करने पर पीड़िता के मोबाइल पर पिता को मारने के धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर, पुलिस ने मामले को लेकर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। साथ ही पुलिस आरोपी को पकड़ने की तलाश में जुटी है।

