वारदात के बाद तोड़ देते सिम, फ्लैट पर करते बंटवारा


पुलिस कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक महिला भी शामिल है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग अलग मोबाइल और सिम यूज करते थे। वारदात के बाद उसे तोड़कर फेंक देते थे। जिससे की उनकी लोकेशन ट्रैस नहीं हो। इसके बाद फिर अगली वारदात के लिए टारगेट तलाशते थे। आरोपियों को पकड़ने 15 पुलिकर्मियों की टीम 15 दिनों से जुटी हुई थी।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 7 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 1 डोंगल सहित कार व बाइक भी बरामद की है। पूछताछ में चौपासनी थाना क्षेत्र की चार सहित कुल 7 वारदातों को खुलासा हुआ है। जिसमें एक 30 लाख की चोरी भी शामिल है।


CATEGORIES
Share This