रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी के घर चोरी










किशनगढ़ बास उपखंड मुख्यालय पर अलवर रोड पर स्थित महादेव कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के बंद घर में अलमारियों के ताले तोड़ कर चोर तीन लाख रुपए नगद और लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। परिवार ने तीर्थ यात्रा से वापस आकर देखा तो घर में चोरी की वारदात का पता चला, इसको लेकर चिकित्सक ने शनिवार शाम को किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। 12 सितंबर को चिकित्सा अधिकारी का बड़ा बेटा केशव सोनी किसी काम से घर में आया था उस दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन 12 सितंबर से लेकर 16 सितंबर के बीच चोरों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

