रामगंज क्षेत्र में चोरी की वारदात:मकान से 4 लाख रुपए का माल पार










रामगंज थाना इलाके के गोविंद नगर में शातिर चोर सूने मकान का ताला तोड़कर करीब चार लाख के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान समेट कर ले गए। मकान मालिक परिवार सहित शहर से बाहर गया हुआ था। पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि मकान का गेट खुला हुआ है और भीतर कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। चोर बच्चे की साइकिल भी ले गए।
रामगंज थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है और मौके से संदिग्ध लोगों के फुट प्रिंट भी मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान में जुटी है। उल्लेखनीय है कि शहर में पिछले तीन महीने में चोरी की चालीस से ज्यादा वारदात हो चुकी हैं। पिछले दिनों क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने शातिर बागरिया गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की कई वारदात उगलवाई थीं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

