राजू ठेहट मर्डर कांड में शूटरों को भेजे थे पैसे:पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया










राजू ठेहट मर्डर कांड में शामिल शूटरों को आर्थिक मदद करने वाले इनामी बदमाश को सीकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों के अकाउंट में फोन-पे के माध्यम से रुपए ट्रांसफर किए थे। सीकर पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर 2022 को सुबह 10 बजे सीकर में सीएलसी कोचिंग के सामने स्थित गैंगस्टर राजू ठेहट के मकान के बाहर सेल्फी लेने के बहाने चार शूटरों ने राजू ठेहट पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद गैंगस्टर 5वें शूटर की मदद से राहगीर ताराचंद कड़वासरा पर फायरिंग करते हुए कड़वासरा से कार छीनकर फरार हो गए थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

