राजस्थान में डेंगू से 5 दिन में 2 मौतें


राजस्थान में मानसून सीजन के कमजोर पड़ने के साथ ही मौसमी बीमारियां डेंगू-मलेरिया अब तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य में हर रोज औसतन 100 से ज्यादा मरीज डेंगू के डिटेक्ट हो रहे हैं। पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा केस कोटा और बीकानेर में बढ़े हैं। वहीं प्रदेश में 5 दिन में 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए पिछले दिनों हेल्थ डिपार्टमेंट ने विशेष राज्य स्तरीय टीमें डेंगू प्रभावित जिलों में भिजवाकर वहां आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।


CATEGORIES
Share This