युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड


एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाकर सुसाइड कर लिया। युवक की पत्नी 6 महीने से पीहर में रह रही है। दो बच्चे उसके साथ रह रहे थे। दो दिन पहले ही पीहर वाले बिना बताए बच्चों को अपने साथ ले गए। मामला अजमेर शहर की रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का है। मृत युवक के दोस्तों ने बताया कि बच्चों से दूरी को रंग तालाब निवासी हेमंत बर्दाश्त नहीं कर सका उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This