मिनी ट्रक में पैर-मुंह बंधे मिली गाय


 

अलवर के मुंडावर में गोरक्षा दल के सदस्यों ने रात को गायों से भरा मिनी ट्रक का पीछा किया तो तस्कर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। एक बार फायर भी किया। लेकिन गोरक्षकों ने कांटेदार जाल फेंककर उनके ट्रक का टायर पंक्चर कर दिया।

 

 

इसके बाद बदमाशों को भागना पड़ा। ट्रक में 15 गोवंश मिला। जिनके पैर व मुंह बंधे हुए थे। दो गोवंश मृत मिले। बाकी के भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है। यह मामला मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे के आसपास का है।

 

सम्पत राम पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी मुंडावर ने मामला दर्ज कराया कि वह गोरक्षा दल सदस्य हेमंत,राजेंद्र सहित अन्य 10-12 साथियों के साथ मिलकर गोरक्षा का काम करते हैं। दल के दो सदस्य रात करीब 3.30 बजे श्योपुर भेड़न्टा खड़े हुए थे।

 

तब लाल रंग की एक केंटरा (मिनी ट्रक) जिसका नंबर डीएल वन एसएल 2289 मुंडावर की तरफ आ रही थी। इसकी सूचना अन्य साथियों को दी। सब एकत्रित हो गए। इसके बाद केंटरा का पीछा किया। ततारपुर से आगे पेहल की तरफ जाते समय केंटरा का एक टायर पंक्चर हो गया।

 

इसके बाद केंटरा में सवार बदमाश गाड़ी को रोककर फरार हो गए। उनके पास हथियार थे। वे हथियार लहराते और फायर करते हुए निकले।


CATEGORIES
Share This