मिठाई की दुकान का ताला तोड़ गल्ला ले गए:










अलवर शहर में कटोरी वाला तिबारा स्थित मिठाई की दुकान से रात को चोर ताला तोड़कर गल्ला उठा ले गए। गल्ले में करीब 5 हजार रुपए और 6 चांदी के सिक्के थे। बाकी चोरों ने मिठाइयों को हाथ भी नहीं लगाया।
दुकान संचालक मुबारिक खान ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे दुकान बढ़ाकर गए थे। मंगलवार सुबह आए आए तो दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर का गल्ला ही गायब था। जब आसपास देखा तो गल्ला 300 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। गल्ले से चोर करीब 5 हजार रुपए नकद और 6 चांदी के सिक्के चुरा ले गए। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अब तक चोरों का पता नहीं चला है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

