मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी डिमांड










गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर घर- घर में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। खास बात ये है कि लोग अब मिट्टी की प्रतिमाओं को ज्यादा पंसद कर रहें हैं। जो कि पर्यावरण और जल प्रदूषण की रोकथाम में कारगर साबित हो रहा है। टोंक में गणेश प्रतिमा बेचने वाले अस्थाई दुकानदारों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य हो या फिर मिट्टी के गणेश प्रतिमा के प्रति बढ़ता रुझान, मूर्तियों को खरीदने के लिए आने वाले लोग सीधे मिट्टी के प्रतिमा की मांग कर रहे हैं। अब पीओपी की बनी प्रतिमा की डिमांड नहीं है। आमजन भी मानते हैं कि मिट्टी की प्रतिमा ही स्थापना के लिए श्रेष्ठ है ।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

