महिला की अश्लील फोटो हुई वायरल, पति के मोबाइल पर मैसेज आया तो हुए हैरान










जोधपुर शहर की न्यू बिजनेस कॉलोनी में एक महिला की फोटो एडिट कर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। फर्जी व्हाट्सएप ऑन इंस्टाग्राम आईडी से जब महिला के पति के फोन पर मैसेज आए तो वह हैरान रह गए।
यह घटना महामंदिर थाना क्षेत्र की है जहां प्रार्थना रिपोर्ट दी कि उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील रूप दिया गया। इसके बाद फर्जी व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की आईडी बनाकर पहले पीड़िता को मैसेज किए गए और धमकाने की कोशिश की गई। लेकिन बदमाश यहीं पर नहीं रुका और कुछ दिनों बाद ही उसने महिला के पति के इंस्टाग्राम आईडी और व्हाट्सएप पर भी यह अश्लील फोटो भेज कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

