महाराष्ट्र में सीकर के 3 लोगों की मौत, 2 घायल


बेटे की तलाश में महाराष्ट्र गए एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत गई। ड्राइवर को झपकी आने पर कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों सीकर के सिंहासन गांव के रहने वाले थे। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

जानकारी अनुसार सिंहासन गांव का रहने वाला एक युवक प्रेम-प्रसंग के चक्कर में लड़की को लेकर 2 दिन पहले घर से भाग गया था। इस दौरान परिजनों को सूचना मिली की युवक लड़की के साथ महाराष्ट्र में है। इसके बाद लड़के का पिता परिजनों व रिश्तेदारों के साथ बेटे को ढूंढने के लिए महाराष्ट्र के लिए रवाना हुआ। देर शाम को परिजन वसई पहुंचे। इस दौरान कार ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। अहमदाबाद-मुंबई हाइवे पर कार डिवाइडर को पार कर गई और सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार को परखच्चे उड़ गए। ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।


CATEGORIES
Share This