-मलेरिया के 40 दिन में 188 केस, दो की मौत










पीबीएम हाॅस्पिटल में पिछले करीब 40 दिनाें में डेंगू और मलेरिया के 188 केस आ चुके हैं। मलेरिया से दाे मरीजाें की माैत हाे चुकी है। मरीजाें की संख्या बढ़ते देख डी वार्ड शुरू कर दिया गया है। पीबीएम हाॅस्पिटल के मेडिसिन आउटडोर में राेज पांच साै मरीजाें में से 150-200 मरीज बुखार के आ रहे हैं। हाॅस्पिटल के एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव आने पर उसे भर्ती किया जा रहा है। प्राइवेट लैब की रिपोर्ट काे रिकाॅर्ड में नहीं लिया जा रहा है। डाॅक्टराें का कहना है कि लाेग बुखार हाेने पर पहले से ही प्राइवेट लैब से जांच करा कर आ रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

