मकान में छुपाकर रखा कारतूस बरामद


एक मकान से पुलिस ने कारतूस बरामद किया गया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। श्रीगंगानगर के पदमपुर थाना क्षेत्र में गांव पांच ईईए में मकान है।
एसआई संजय सिंह ने टीम के साथ गांव पांच ईईए में सुखचैन सिंह के घर पर दबिश दी। आरोपी घर पर नहीं मिला। उसके घर की तलाशी ली तो 315 बोर के 26, 32 बोर के सात और 12 बोर के छह कारतूस मिले।

आरोपी को पहले भी एनडीपीएस के एक मामले में पकड़ा जा चुका है। उसके पास कारतूस होने की सूचना मिली पर दबिश दी गई।


CATEGORIES
Share This