मकान की बालकनी गिरी, 2 श्रमिक की मौत


निर्माण कार्य के दौरान मकान की बालकनी गिरने से वहां काम कर रहे 2 श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के समय मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी पर 2 श्रमिक काम कर रहे थे। दोनों को हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के बारे में जानकारी ली। हादसा पुलिस कमिश्नरेट के नागौरी गेट थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी में सोमवार शाम पांच बजे हुआ।


CATEGORIES
Share This