बैटरी चोरी गिरोह का एक आरोपी और गिरफ्तार


अनूपगढ़ पुलिस ने बैटरी चोरी गिरोह के आरोपी हरदीप सिंह और प्रदीप सिंह उर्फ बाबा को को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी हरदीप सिंह को न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड लिया गया था। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह से चोरी की हुई बैटरी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वाहनों से बैटरी चोरी करता था और निर्मल सिंह (30) पुत्र जसवंत सिंह निवासी चक 72 जीबी को कम दामों में बैटरी बेच देता था।


CATEGORIES
Share This