बाइक से भरे कंटेनर में आग, ड्राइवर जिंदा जला:










अजमेर के नेशनल हाईवे 8 पर बुधवार सुबह अचानक चलते कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग लगने से कंटेनर चालक जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुचीं और आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया। कंटेनर में आग लगने से लाखों की नई बाइक भी पूरी तरह से जल गई। मांगलियावास थाना पुलिस ने कंटेनर को हाईवे से साइड में कर हादसा कैसे हुआ इसे लेकर जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

