बस में सीट पर विवाद के बाद फायरिंग:अनूपगढ़ बस स्टैंड पर वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश, दंपती से की मारपीट










गुरुवार शाम को श्रीगंगानगर से अनूपगढ़ आ रही एक रोडवेज बस में सीट को लेकर एक दंपती और 2 युवकों की बीच विवाद हो गया और विवाद के चलते पूरे रास्ते दोनो पक्ष आपस में बहसबाजी करते रहे। अनूपगढ़ बस स्टैंड पहुंचने से पूर्व दो युवकों ने कुछ लोगों को अनूपगढ़ बस स्टैंड बुला लिया और दम्पति के साथ मारपीट भी की
दंपती की तरफ से मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई तो दो युवकों की ओर से बुलाए गए लोग हवाई फायर करते हुए बस स्टैंड से कार में फरार हो गए। सूचना पर एसएचओ ने नाकाबंदी करवा दी। घटना रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

