बकरी चराने के विवाद में लाठियों से पीटा










अलवर शहर में विजय मंदिर थाना क्षेत्र के हाजीपुर डढीकर में धींवरों की ढाणी में बकरी चराने के झगड़ में पति-पत्नी को लाठियों से पीटा। पत्नी चिल्लाती हुई ढाणी के तरफ आई। घायल दंपती अस्पताल में भर्ती हैं
हाजीपुर डढीकर में धीवरों की ढाणी निवासी निवासी रमेश धीवर और उसकी पत्नी तीजा धीवर जंगल में बकरियों को चरा रहे थे। तभी गांव के दयाराम और ग्यारसी सहित आधा दर्जन लोगों ने दोनों पति-पत्नी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि पहले भी आपस में कई बार झगड़े हुए हैं। इस बार बकरी चराने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया था। उसके बाद रमेश व उसकी पत्नी तीजा पर पड़ौसी दयाराम व ग्यारसी सहित कई जनों ने लाठियों से हमला कर दिया। जिनके हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। अब पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच करेगी

