फायरिंग के आरोपी की इलाज के दौरान मौत










हरसौरा के मोरोडी गांव में युवक पर फायरिंग करने वाले कुख्यात बदमाश तुलसी उर्फ तुल्ला प्रजापत निवासी जैनपुरबास (बहरोड़)की जयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाश युवक को हरसौरा पुलिस ने 22 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे बहरोड़ जेल भेज दिया गया। वहां से उसे अलवर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उसकी तबीयत खराब होने पर जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी सोमवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई
CATEGORIES Bikaner Superfast News

