प्रॉपर्टी डील में पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठगी










प्रॉपर्टी डील में पार्टनर बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया है।
सीकर शहर निवासी अबरार हुसैन ने रिपोर्ट में बताया कि उनके परिचित अरशद ने अपने साले इशहाक से अबरार की मुलाकात करवाई। इसके बाद दोनों की जान-पहचान हो गई। इस बीच इशहाक निवासी गुजरात ने अबरार को कहा कि वह गुजरात में बड़ी प्रॉपर्टी की डील करने जा रहा है। इशहाक ने अबरार को उस डील में पार्टनर बनने का ऑफर दिया और कहा कि अच्छा प्रॉफिट होगा।
ऐसे में इशहाक के झांसे में आकर अबरार ने अरशद की गारंटी पर साल 2012 में 25 लाख रुपए इशहाक को दिए। लेकिन तब से लेकर आज तक वह केवल झूठे आश्वासन देता रहा। जब पैसे लौटाने की बात आती तो पैसे लौटाने की एग्रीमेंट बनवा लेता। लेकिन पैसे लौटाता नहीं। वहीं अब इशहाक ने अबरार को पैसे लौटाने से मना कर दिया। कहा कि कोई भी पैसा नहीं मिलेगा

