प्रेमी जोड़े ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार


चूरू में 5 साल के अफेयर के बाद युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर ली। परिजनों ने अब दोनों को गोली से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के लिए प्रेमी जोड़ा एसपी ऑफिस पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई

चूरू शहर के टकणेत हाउस के पास वार्ड 42 निवासी सुशीला कंवर (22) ने बताया कि करीब 5 साल से उसका झुंझुनूं के कालोठा गांव निवासी उदय सिंह (24) से अफेयर चल रहा है। उदय सिंह से उसकी जान पहचान रिड़खला गांव में सुशीला के ननिहाल में हुई थी। जब उदयसिंह रिड़खला में अपनी मौसी की लड़की के घर गया था। दोनों की मुलाकातें होने लगी, मोबाइल पर बाते होने लगी और प्यार का सिलसिला चल पड़ा। इस बीच सुशीला ने अपने परिजनों को उदय सिंह के साथ शादी करने की बात कही। सुशीला ने बताया कि उदयसिंह के साथ उसकी सगाई कर दी गई, लेकिन उसकी मामी को यह रिश्ता पसंद नहीं आया और उन्होंने सगाई तुड़वा दी। इसके बाद अब सुशीला के परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ में उसके रिश्ते की बात चलाना शुरू कर दी। सुशीला ने इस रिश्ते से इनकार भी किया, लेकिन बात सगाई तक पहुंच गई। 2 अगस्त 2023 को सुशीला ने उदय सिंह के साथ अपना घर छोड़ दिया और गुजरात चले गए, जहां चार अगस्त को दोनों ने लव मैरिज कर ली।


CATEGORIES
Share This