पीबीएम अस्पताल में जेब से एक लाख रुपए चोरी


चौबीस घंटे में बीकानेर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक लाख सात हजार रुपए जेब से निकल गए। इसमें एक घटना पीबीएम अस्पताल के पास हुई तो दूसरी जूनागढ़ के पास। पीबीएम अस्पताल में रिडमलसर पुरोहितान गांव के नारायण जाट इंजेक्शन लगवाने गया था। इस दौरान उसकी जेब में पांच-पांच सौ रुपए की दो गड्‌डी थी। ये दोनों उसने चोले की जेब में रखी हुई थी। इंजेक्शन लगवाने के बाद वो बाहर आया तो जेब में रुपए नहीं थे। आसपास काफी ढूंढने पर भी दोनों गड्‌डी नहीं मिली। उसे अंदेशा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेब काटकर उसके एक लाख रुपए निकाल लिए हैं। अब सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जहां से पुलिस ने जांच शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


CATEGORIES
Share This