परिवार खेत पर काम करने गया, घर में चोरी


सीकर के लोसल इलाके में बंद मकान से चोरी का मामला सामने आया है। जब चोरी हुई उस वक्त परिवार के लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। जब वापस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। मकान मालिक ने खेत पर काम करने आए दो मजदूरों पर शक जताया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This