नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया










नीट की तैयारी कर रहे 16 साल के स्टूडेंट ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। मामला सीकर के उद्याेग नगर इलाके का है।
एएसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि करौली जिले के रायसन का रहने वाला कौशल मीणा (16) पिपराली रोड स्थित इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रहा था। वह 23 अप्रैल 2023 से सीकर के वीर तेजाजी बॉयज हॉस्टल में रह रहा था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह कोचिंग से आया था और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

