नाबालिग की हत्या, शव बोरे में भर कुएं में फेंका










उदयपुर के खेरोदा थाना क्षेत्र में एक कुएं में बीती रात 10 साल के एक बच्चे का शव बोरी में लपेटा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि नाबालिग मृतक अशोक की हत्या कर शव को बोरे में भरकर और पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलने पर खेरोदा थाना पुलिस और डिप्टी वीरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

