नहर में नहाने कूदे लड़के डूबने लगे, बचाया










कोटा के उद्योगनगर इलाके में थेगडा नहर में दो लड़के नहाने के लिए कूद गए लेकिन पानी का बहाव होने के चलते वह तैर नही सके और डूबने लगे। इस दौरान वहां से गुजर रहे युवक शकील ने उन्हें बचाया। दायीं मुख्य नहर से निकल रही थेगड़ा माइनर की यह घटना है। जहां नहाते समय दो किशोर डूबने लगे। अधरशिला के रहने वाले शकील अहमद अपने साथी विज्ञाननगर निवासी जाहिद निजामी के साथ बोरखेड़ा जा रहा था।
थेगड़ा माइनर के पास उन्हें चिल्लाने की आवाज आई। वहां 14-15 साल के दो लड़के डूब रहे थे। नहर में पानी कम था और उसकी दीवार ऊंची थी। इससे उसका हाथ नहीं पहुंच पा रहा था। वे डूबने लगे। यह देखकर शकील अहमद तुरंत नहर में कूद गया और दोनों को पकड़कर बाहर निकाला। उनके साथी ने एक कपड़े की मदद से तीनों को बाहर खींच लिया। इसी दौरान पुलिस आ गई। दोनों किशोर पुलिस को देखते ही भाग गए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

