थाने के वाटर टैंक में मिली हेड कॉन्स्टेबल की डेडबॉडी










जोधपुर में एक हेड कॉन्स्टेबल का शव थाने के टांके (वाटर टैंक) में मिला। कॉन्स्टेबल के उप-प्रधान बेटे का दो दिन पहले विधायक दिव्या मदेरणा से बहस हो गई थी। इसके बाद बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में सीओ ने कहा है कि पानी निकालते वक्त हेड कॉन्स्टेबल का पैर फिसल गया।
मामला बाप उपखंड के चाखू थाने का है। शुक्रवार सुबह 6.30 थाना परिसर में बने वाटर टैंक में पुलिसकर्मियों को सीनियर साथी चैनाराम का शव मिला। चैनाराम गुरुवार रात स्टाफ के साथ गश्त पर थे। सुबह 4.30 बजे लौटे थे। इसके बाद टांके पर पानी लेने गए थे। पानी से निकालने के बाद उन्हें चाखू हॉस्पिटल ले जाया गया।
वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बॉडी को बाप सीएचसी की मोर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की सूचना पर फलोदी एडिशनल एसपी व वृताधिकारी रामकरण सिंह मलिंडा मौके पर पहुंचे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

