ट्रेन पर चढ़ते वक्त ट्रैक पर गिरा सूबेदार, मौत










अलवर जंक्शन पर सोमवार रात को शताब्दी ट्रेन में चढ़ते ट्रैक पर गिरने से आर्मी के सूबेदार की मौत हो गई। जवान का नाम एगा जयपाल पुत्र एगा उमैया था। वह तेलंगाना में निजामाबाद के विद्या नगर कॉलोनी कामांरेड्डी का रहने वाला था।
जीआरपी के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र ने बताया कि सूबेदार एगा जयपाल अपने परिचित के साथ अलवर जंक्शन से दिल्ली जा रहा था। यहां शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सामान चढ़ाते समय ट्रेन चल पड़ी। तब जयपाल का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक पर जा गिरा।
सूबेदार जयपाल के दोनों पैर ट्रैक पर आ गए, ट्रेन के नीचे आने से दोनों पैर कट गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनकी यूनिट के जवानों के आने पर पोस्टमॉर्टम कराया गया।
इसके बाद शव सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

