टीचर ने डंडे से की स्टूडेंट की पिटाई:हाथ और पैर में पड़े निशान, पिता ने थाने में दर्ज कराया मामला


सरोदा थाना क्षेत्र के कराड़ा सीनियर स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र की टीचर ने पिटाई की। इससे बच्चे के हाथ और पैरों पर डंडे के निशान पड़ गए। बच्चे के स्कूल में गाली देने की वजह से टीचर ने उसे डंडे से मारा। इस पर बच्चे के पिता की ओर से सरोदा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पिता ने बच्चे की आवाज में दूसरे बच्चे की ओर से गाली देने की बात कही है। जिस पर पुलिस अब जांच कर रही है।


CATEGORIES
Share This