जिस बस में ट्रॉफी लानी थी, उसी में मौत










बच्चो! हमारी मेहनत रंग लाई…हमारा एक सपना पूरा हो गया है….जिला जीत चुके हैं और अब राजस्थान जीतने की तैयारी करनी है।
ये आखिरी शब्द उन प्रिंसिपल के थे जो डेढ़ महीने से अपने स्कूल को बैंड कॉम्पिटिशन जीतने का सपना देख रहे रहे थे। उनके लिए ये कॉम्पिटिशन सबसे बड़ी खुशी थी। उनका सपना था कि उनकी स्कूल के बच्चे स्टेट बैंड कॉम्पिटिशन जीतें और बाड़मेर का नाम रोशन करे।
यही वजह थी कि आखिरी तीन दिनों तक वह बच्चों के साथ 4 से 5 घंटे एक्स्ट्रा रुकते थे। जब तब बच्चियां स्कूल में प्रैक्टिस करतीं, खुद उस सेशन में मौजूद रहते थे। इस कॉम्पिटिशन के दौरान प्रिंसिपल से इतना जुड़ाव हो गया कि बच्चों ने साथ चलने की बात कही तो वह मना नहीं कर पाए।
लेकिन…किसी को नहीं पता था कॉम्पिटिशन की ये खुशी मातम में बदल जाएगी। घर पहुंचने से पहले ही प्रिंसिपल और एक स्टूडेंट की मौत हो जाएगी।
ये हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे भारत माला रोड पर बाड़मेर जिले के सेहलाऊ गांव के पास हुआ। रोड पर खड़े ट्रक से बस टकरा गई।

