जयपुर में पुलिस कमांडो ने किया ससुर पर जानलेवा हमला:


जयपुर में एक पुलिस कमांडो ने ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। घर के बाहर खड़ी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। हंगामा होने पर लोगों के इकट्ठा होते देखकर आरोपी पुलिस कमांडो फरार हो गया। भागते समय गिरी सरकारी पिस्तौल को करधनी थाना पुलिस को सौंपा गया है। घायल बुजुर्ग ससुर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This