जयपुर में दहेज टॉर्चर से परेशान विवाहिता ने किया सुसाइड


जयपुर में दहेज टॉर्चर से परेशान विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। ससुराल में तारपीन का तेल डालकर खुद को आग लगा दी। गंभीर झुलसी हालत में इलाज के दौरान SMS हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। मरने से पहले हॉस्पिटल में परिजनों को बोली- ससुरालवालों ने मार डाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर ससुरालवालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।


CATEGORIES
Share This