जयपुर के एक मंदिर में दिन में मना कृष्ण जन्मोत्सव










जयपुर में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है। शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हो रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सुबह 4 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया गया और भगवान को राजस्थानी घराने की शैली की पोशाक धारण कराई गई। सुबह 4.30 बजे के समय भगवान का विशेष माला शृंगार और अलंकार शृंगार किया गया और भक्तों के लिए दर्शन खोले गए। वहीं, श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में भी तिरुपति बालाजी की तर्ज पर भगवार को महा हार पहनाया जाएगा। वहीं, चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में दिन में 12 बजे ही जन्मोत्सव मनाया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

