जंगल में मिला खून से सना शव:शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान


दो दिन पहले अपने घर से मजदूरी के लिए निकले 50 साल के व्यक्ति का जंगल में खून से सना शव मिला है। अधेड़ के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर काछोला व मांडलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार धामणीया गांव की सीमा पर जंगल में गांव में ही रहने वाले दुर्गालाल भील का शव मिला है। वह मजदूरी का काम करता था। दो दिन पहले वह अपने घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं आया। उसके दोनों बच्चे और परिजन तलाश कर रहे थे।


CATEGORIES
Share This