चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना:शटर तोड़ा, चांदी के जेवर लेकर हुए फरार


सामोद थाना क्षेत्र के चीथवाड़ी कस्बे स्थित ज्वेलर्स की दुकान को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरें में पूरी घटना कैद हो गई। हालांकि दुकान में लगे सेंसर सायरन बजने की वजह से आनन-फानन में चोर मौके से भागने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सामोद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका- मुआयना किया। लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।


CATEGORIES
Share This