गर्ल्स हॉकी के फाइनल में श्रीगंगानगर का मुकाबला अजमेर से










जिले के पदमपुर में चल रही अंडर 19 स्कूल स्टेट गर्ल्स हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को श्रीगंगानगर का मुकाबला अजमेर एकेडमी की टीम से होगा। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टोंक को एक तरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। श्रीगंगानगर ने शानदार खेल दिखाते हुए टोंक को गेंद गोलपोस्ट तक पहुंचाने का कोई मौका नहीं दिया। श्रीगंगानगर की खिलाड़ी बेहतरीन पास की बदौलत कई बार गेंद को लेकर गोलपोस्ट तक पहुंची और छह बार इसे गोल में बदलने में भी कामयाब हुई। वहीं टोंक को एक बार भी गेंद गोल पोस्ट तक पहुंचाने का मौका नहीं मिला।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

