खाटूश्यामजी ​​​​​​​से भक्तों की बाइक चुराने वाले गिरफ्तार:


खाटूश्यामजी से भक्तों की बाइक चुराने वाली गैंग के दो बदमाशों सहित 3 बाल अपचारियों को पकड़ा गया है। बदमाश केवल शनिवार, रविवार, एकादशी व द्वादशी को मंदिर परिसर से बाइक चोरी करते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई बाइक भी बरामद की गई है।

खाटूश्यामजी थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि वीकेंड और एकादशी व द्वादशी पर श्याम बाबा का मेला भरा होने से ज्यादा भीड़ रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश मंदिर परिसर में खड़ी भक्तों की बाइक चोरी कर भाग जाते थे। भक्तों की ओर से वाहन चोरी के कई मामले दर्ज करवाए गए थे। पुलिस लगातार गैंग की तलाश में थी।


CATEGORIES
Share This